जनसंख्या नियंत्रण में समाज की प्रेरक भूमिका : डॉ. मौर्य
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त संयोजन में वेबिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह ने की। मुख्य वक्ता रतनसेन पीजी कालेज, सिद्धार्थनगर के डॉ. अरविन्द कुमार मौर्य रहे। प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त संयोजन में वेबिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य नियंता प्रो अजय प्रताप सिंह ने की।
मुख्य वक्ता रतनसेन पीजी कालेज, सिद्धार्थनगर के डॉ. अरविन्द कुमार मौर्य रहे। प्रो अजय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व की जनसंख्या का बढ़ना चिन्ता का विषय है। 2023 में भारत जनसंख्या के मामले में पहले पायदान पर आ जायेगा। मुख्य वक्ता डाॅ अरविन्द कुमार मौर्य ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जनसंख्या के मुद्दे को प्रचारित व प्रसारित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जनंसख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समाज के सभी वर्ग को प्रेरक की भूमिका में आना होगा। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के आकड़ों को देखा जाए तो बढ़ती जनसंख्या विश्व के लिए एक चुनौती बनती जा रही है। स्त्री व पुरूष दोनों को शिक्षित एवं जागरूक करने की जरूरत है।
इसके साथ ही उन्होंने परिवार नियोजन, मातृत्व स्वास्थ्य, गरीबी जैसों मुद्दो से अवगत कराया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो नीलम पाठक ने रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन डॉ. शैलेन वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. मुकेश वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर कुलसचिव उमानाथ, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं आनलाइन जुड़ी रहे।
पढ़ें-अयोध्या: जनसंख्या नियंत्रण को लेकर निकाली गई जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा रैली
