Sri Lanka Crisis : गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफे पर किए हस्ताक्षर, साजिथ प्रेमदासा बन सकते हैं श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को 13 जुलाई की तारीख वाले अपने त्याग पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। त्याग पत्र को सार्वजनिक घोषणा करने के लिए संसद के अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। राष्ट्रपति के त्याग पत्र पर हस्ताक्षर के बाद इसे एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी को सौंप दिया गया जो इसे …

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने सोमवार को 13 जुलाई की तारीख वाले अपने त्याग पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। त्याग पत्र को सार्वजनिक घोषणा करने के लिए संसद के अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। राष्ट्रपति के त्याग पत्र पर हस्ताक्षर के बाद इसे एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी को सौंप दिया गया जो इसे संसद अध्यक्ष को सौंपेंगे। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धना, जिन्हें त्याग पत्र के बारे में सूचित किया गया है, कल गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति कार्यकाल को समाप्ती की सार्वजनिक घोषणा करेंगे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और बुधवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। श्रीलंका स्थित डेली मिरर की खबर के मुताबिक राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे ने 13 जुलाई की तारीख वाले त्याग पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें कहा गया है कि संसद के अध्यक्ष कल यानी बुधवार को आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।

प्रेमदासा बन सकते हैं श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति
श्रीलंका की मुख्य विपक्षी पार्टी अपने नेता साजिथ प्रेमदासा को देश के अगले राष्ट्रपति के रूप में नामित करेगी। मुख्य विपक्षी दल समागी जन बालवेगया (एसजेबी) ने सोमवार को कहा था कि वह देश में स्थिरता लाने के लिए अगली सरकार का नेतृत्व करने को तैयार है और संसद में इस कदम के खिलाफ किसी भी तरह के प्रतिरोध को ‘‘विश्वासघाती कृत्य’’ के रूप में देखा जाएगा। प्रेमदासा ने बीबीसी को बताया कि उनकी पार्टी और सहयोगी इस बात पर सहमत हैं कि यदि राष्ट्रपति पद खाली होता है तो ‘मैं उसके लिए नामांकन करूं।’ प्रेमदासा 2019 में राष्ट्रपति चुनाव हार गए थे। हालांकि इस बार उन्हें चुनाव जीतने के लिए गवर्निंग गठबंधन के सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होगी।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : विदेश भागने की फिराक में थे राष्ट्रपति राजपक्षे के भाई, एयरपोर्ट पर कर्मचारियों की बगावत के बाद वापस लौटे

संबंधित समाचार