गोरखपुर: एनसीसी कैडेट्स ने किया महाविद्यालय में साफ सफाई, पौधारोपण करते हुए वृक्ष को बचाने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कालेज में 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रामलिंगम के दिशा निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर तथा आस-पास के स्थान पर पौधरोपण किया गया।पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ उसे बेहतर बनाए रखने के लिये प्रकृति से प्रेम आवश्यक है। इसी तरह का संदेश …

गोरखपुर। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कालेज में 15 यूपी गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल रामलिंगम के दिशा निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय परिसर तथा आस-पास के स्थान पर पौधरोपण किया गया।पर्यावरण को स्वच्छ रखने के साथ-साथ उसे बेहतर बनाए रखने के लिये प्रकृति से प्रेम आवश्यक है। इसी तरह का संदेश एनसीसी कैडेट्स ने पौधरोपण अभियान में पौधे लगाकर किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा ने कैडेट्स को पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि हमे लगाए गये वृक्षको बचाने का संकल्प लेना चाहिये। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. अपर्णा मिश्रा ने कैडेट्स को लगाये गये पौधों को नियमित पानी, मिट्टी और खाद् देने के निर्देश दिये। प्राचार्या डॉ. सुमन सिंह ने कार्यक्रम का उद्देश्य और वृक्षों की उपयोगिता बड़े ही सारगर्मित तरीके से एनसीसी कैडेट्स को समझाई।

सभी कैडेट्स ने समाज को पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रण लिया।इस अवसर पर उप-प्राचार्य स्वप्निल पाण्डेय, आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. रेखा श्रीवास्तव, डॉ, प्रियतोष मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

पढ़ें-बरेली: एनसीसी कैडेट्स बारीकी से सीखेंगे अत्याधुनिक हथियारों का प्रशिक्षण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका