अयोध्या: एसटीएफ प्रभारी ने अवैध आरा मशीनों पर मारा छापा, मचा हड़कंप
अयोध्या। बीकापुर वन रेंज अंतर्गत तारुन ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी एन के सुधीर के नेतृत्व में एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद द्वारा छापेमारी की गई, जिससे अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया है। उप प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में …
अयोध्या। बीकापुर वन रेंज अंतर्गत तारुन ब्लॉक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर वन विभाग के उप प्रभागीय वन अधिकारी एन के सुधीर के नेतृत्व में एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद द्वारा छापेमारी की गई, जिससे अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया है।
उप प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में वन विभाग व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ताराडीह गांव स्थित महादेव यादव की गैर लाइसेंसी अवैध आरा मशीन पर छापामारी कर प्लेट आदि अपने कब्जे में ली। इसके अलावा धानापारा गांव बीकापुर में मेजर की अवैध आरा मशीन पर छापेमारी की। आरा मशीन उखड़वाकर कब्जे में ले ली गई।
वन कर्मियों की टीम में बब्लू प्रताप, अखंड सिंह के साथ उमाकांत तिवारी शामिल रहे। एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालकों व अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। बिना लाइसेंस के संचालित पाए जाने पर अवैध आरा मशीन को कब्जे में लेते हुए आरा मशीन संचालकों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
पढ़ें-पंतनगर: एसटीएफ ने दस किलो डोडा के साथ यूपी के दो तस्कर किया गिरफ्तार
