बरेली: कैंट जनरल अस्पताल पीपीपी मोड पर नहीं हुआ संचालित, टेंडर निरस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आखिर वही हुआ, जिसकी आशंका जताई जा रही थी। जिस कंपनी को कैंट जनरल अस्पताल पीपीपी मोड पर संचालित करने का जिम्मा दिया गया था, वह इसका संचालन नहीं कर सकी। इसपर कैंट बोर्ड ने कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया है। इस बाबत कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है। …

बरेली, अमृत विचार। आखिर वही हुआ, जिसकी आशंका जताई जा रही थी। जिस कंपनी को कैंट जनरल अस्पताल पीपीपी मोड पर संचालित करने का जिम्मा दिया गया था, वह इसका संचालन नहीं कर सकी। इसपर कैंट बोर्ड ने कंपनी का टेंडर निरस्त कर दिया है। इस बाबत कंपनी को नोटिस भी जारी किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार सनराइज सोसायटी फॉर वूमेन डेवलपमेंट कंपनी को पीपीपी मोड पर अस्पताल संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन जो व्यवस्थाएं कंपनी की ओर से अस्पताल में संचालित करनी थीं, वे अभी तक पूर्ण नहीं हो पाईं। वहीं, पूर्व में कंपनी को सेवाओं को संचालन करने में देरी पर नोटिस भी जारी किया जा चुका था। 30 जून तक सेवाएं शुरू करने की मोहलत दी गई थी। समय सीमा पूर्ण होने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी रही। छह माह का समय दिए जाने के बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ।

एक सप्ताह में जारी होगा नया टेंडर
कैंट बोर्ड अधिकारियों के अनुसार पुरानी कंपनी से करार निरस्त कर दिया गया है। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में इस बाबत सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। अब अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालित करने के लिए नए सिरे से टेंडर एक सप्ताह में जारी कर दिए जाएंगे। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। वहीं, बोर्ड ने नोटिस जारी कर साफ कर दिया है कि जो भी व्यवस्थाएं अस्पताल में कंपनी ने पूर्व में की हैं, इसको वहां से स्थानांतरित कर दें। तीन दिन के बाद बोर्ड अस्पताल को दोबारा से टेक ओवर कर लेगा। कंपनी को तीन दिन में स्टाफ हटाने के आदेश दिए गए हैं।

जिस कंपनी का अस्पताल को पीपीपी मोड पर संचालन करने को करार हुआ था वह समाप्त कर दिया गया है। इसका निर्णय बोर्ड बैठक में लिया गया है। अब नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जाएगीविवेक सिंह, सीईओ, कैंट बोर्ड।

यह भी पढ़ें- बरेली: 198 रिक्रूट्स की ट्रेनिंग पूरी, अब PAC के बेड़े में शामिल, SSP ने दिलाई शपथ

संबंधित समाचार