बरेली: गोपाल नगर के पार्क पर हो रहा कब्जा, नगर आयुक्त से मिले कॉलोनी के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संजय नगर में पकड़ियानाथ मंदिर के पास एक हजार गज के पार्क पर कब्जा किया जा रहा है। यहां गोबर और कूड़ा डाला जा रहा है। नालियों का पानी भी इसी खाली भूखंड में भर रहा है। पार्क को कब्जामुक्त करवाकर इसका सौदर्यीकरण कराने की मांग यहां के निवासियों ने नगर आयुक्त …

बरेली, अमृत विचार। संजय नगर में पकड़ियानाथ मंदिर के पास एक हजार गज के पार्क पर कब्जा किया जा रहा है। यहां गोबर और कूड़ा डाला जा रहा है। नालियों का पानी भी इसी खाली भूखंड में भर रहा है। पार्क को कब्जामुक्त करवाकर इसका सौदर्यीकरण कराने की मांग यहां के निवासियों ने नगर आयुक्त अभिषेक आनंद से मिलकर की है।

कालोनी के लोगों ने कहा कि बीएसएनएल सोसाइटी द्वारा निर्मित इस कालोनी में पहले तीन पार्क छोड़े गए थे लेकिन दो पार्क खत्म हो चुके हैं। पूरे संजय नगर में बनी कालोनी में अकेला ऐसा पार्क है जिसमें अभी तक कब्जा नहीं हो पाया है, लेकिन अब यहां कूड़ा और गोबर डाला जा रहा है। साथ ही एक तरफ पक्का निर्माण भी हो गया है। इसे रोकने के लिए यहां पार्क का सौंदर्यीकरण होना जरूरी है।

यहां के गिरिजा शंकर, छोटेलाल, बृजेश कुमार, छत्रपाल कनौजिया, जय प्रकाश, वेद प्रकाश भाटिया, सत्यवीर आदि का कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जहां सफाई का कार्य कराया जा रहा है, वहीं इस पार्क में गंदगी का ढेर हैं। इसे साफ कराकर यहां पार्क का सौंदर्यीकरण कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिले में आठ स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

संबंधित समाचार