अब लाल फाटक से रामगंगा तक सड़क होगी गड्ढा मुक्त, आदेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारिश के मौसम में आम जनता को रास्ते में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। कुदेशिया फाटक के पास सड़क की मरम्मत होने के बाद अब लाल फाटक से रामगंगा तक साढ़े चार किलो मीटर तक काम कराया जाएगा। इसके अलावा अलखनाथ मंदिर से …

बरेली, अमृत विचार। बारिश के मौसम में आम जनता को रास्ते में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए सड़कों को गड्ढामुक्त कराया जा रहा है। कुदेशिया फाटक के पास सड़क की मरम्मत होने के बाद अब लाल फाटक से रामगंगा तक साढ़े चार किलो मीटर तक काम कराया जाएगा। इसके अलावा अलखनाथ मंदिर से लेकर कुदेशिया पुल तक जर्जर सड़क को भी दुरुस्त कराया जाएगा।

डीएम के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग सतर्क हुआ है। शहर में लोक निर्माण विभाग की ओर से जर्जर सड़कों को दुरुस्त कराए जाने का निर्णय लिया गया है। लाल फाटक से रामगंगा तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही कई लोग हादसे का शिकार हो जाते थे। इसके अलावा अलखनाथ मंदिर से कुदेशिया पुल तक जर्जर सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं था। हल्की बारिश होने पर स्थानीय लोगों के लिए ये मार्ग मुसीबत बन जाता है।

विभाग की ओर से स्टीमेट बनाकर सड़क के गड्ढे भरवाए जाने के लिए एक-दो दिन में ही काम शुरू करा दिया जाएगा। इन मार्गाें की मरम्मत होने से राहगीरों का काफी सहूलियत मिलेगी। यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग में से है, जिन पर रोजाना सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है। बारिश में हादसों पर रोक लगाई जा सके, इसके लिए इनकी मरम्मत कराई जा रही है।

बजट पास होने का इंतजार
लोक निर्माण विभाग की ओर से जर्जर हाल में पहुंच चुके किला पुल की मरम्मत कराए जाने के लिए शासन को चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव भेजे एक माह का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। जिम्मेदारों का कहना है कि बजट पास होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

लाल फाटक से रामगंगा और अलखनाथ मंदिर से कुदेशिया पुल तक सड़क की मरम्मत एक सप्ताह के अंदर कराई जाएगी। लाल फाटक के पास कल से काम शुरू करा दिया जाएगा— नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिले में आठ स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

संबंधित समाचार