लखनऊ : एसआईटी करेगी मोहम्मद जुबैर के मामलों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राज्य सरकार ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के मामलों की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। आईजी प्रीतिंदर सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी जांच करेगी। डीआईजी अमित कुमार वर्मा भी जांच टीम में शामिल हैं। मोहम्मद जुबैर के खिलाफ प्रदेश के सीतापुर, लखीमपुर खीरी, …

लखनऊ, अमृत विचार । राज्य सरकार ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के मामलों की जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) का गठन किया है। आईजी प्रीतिंदर सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी जांच करेगी। डीआईजी अमित कुमार वर्मा भी जांच टीम में शामिल हैं। मोहम्मद जुबैर के खिलाफ प्रदेश के सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हाथरस और मुजफ्फरनगर में मामले दर्ज हैं।

जुबैर को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में बीती 27 जून को गिरफ्तार किया था। बीते दिनों लखीमपुर खीरी की एक अदालत ने जुबैर को पिछले साल सितंबर में दर्ज एक मामले में आरोपी बनाते हुए उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस मामले को लेकर सुनवाई 13 जुलाई को होनी है। सीतापुर जेल में निरुद्ध जुबैर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर में धारा 153बी, 505 (1) (बी) और 505 (2) जोड़ी गई है।

यह भी पढ़ें –खलनायक-नायकों के युग में, संजय गगनानी बने खलनायक का आदर्श उदाहरण

संबंधित समाचार