सामने आया सोनम कपूर की गोदभराई का शानदार Invitation, देख कर दंग रह जाएंगे आप
मुंबई। एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। साथ ही सोनम अपनी प्रेग्नेंसी का बहुत अच्छे से लुत्फ उठा रही हैं। पहले एक्ट्रेस ने लंदन में अपने बेबी शावर का प्रोग्राम रखा था और अब उनकी बेबी शावर की तैयारियां मुंबई में भी जोरो-शोरों से हो रही है। अभी …
मुंबई। एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। साथ ही सोनम अपनी प्रेग्नेंसी का बहुत अच्छे से लुत्फ उठा रही हैं। पहले एक्ट्रेस ने लंदन में अपने बेबी शावर का प्रोग्राम रखा था और अब उनकी बेबी शावर की तैयारियां मुंबई में भी जोरो-शोरों से हो रही है।
अभी एक्ट्रेस मुंबई नहीं आई हैं। मेहमानों को सोनम के मुंबई आने से पहले ही इनविटेशन भेजा जाना शुरू कर दिया गया है। एक्ट्रेस के बेबी शावर के इनविटेशन को देख कर आपकी आंखें चौक जाएंगी।
बेबी शावर का इनविटेशन
हाल ही में सोनम के बेबी शॉवर के इनविटेशन का वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक-एक मेहमान को सोनम की तरफ से कितने सारे गिफ्ट्स दिए जा रहे हैं। वीडियो में एक बक्से में पूरा खाने-पीने का सामान भरा है और उसके अलावा दो और बॉक्स भी मेहमानों को दिए जा रहो है। बेबी शॉवर के इस शानदार इनविटेशन को देखकर लोगों की आंखें चौक गईं।
गेस्ट लिस्ट
सोनम की गोदभराई कि रसम में मेहमानों की संख्या अच्छी-खासी हो सकती है। कपूर परिवार में खुद ही बहुत सारे फैमिली मेंबर हैं। गेस्ट लिस्ट में फैमिली के अलावा करीना कपूर, करिश्मा कपूर, स्वरा भास्कर, आलिया भट्ट, नताशा दलाल, जैकलीन फर्नांडीज, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शेट्टी, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी जैसे और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।
खबरों के अनुसार, सोनम की गोदभराई की रसम उनकी मौसी कविता सिंह के बंगले पर होगी। आपको बता दें कि सोनम और आनंद की शादी भी इसी जगह पर हुई थी।
पढ़ें-गुजराती फिल्म में डेब्यू करेंगे अमिताभ बच्चन, फिल्म निर्माता ने की एक्टर की तारीफ
