बरेली: मामूली विवाद पर टेंट कारोबारी को जमकर पीटा, मौके पर मौत
बरेली, अमृत विचार। बरेली में मामूली कहासुनी पर टेंट कारोबारी को दबंगों ने जमकर पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे किला इंस्पेक्टर और सीओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर …
बरेली, अमृत विचार। बरेली में मामूली कहासुनी पर टेंट कारोबारी को दबंगों ने जमकर पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे किला इंस्पेक्टर और सीओ भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दें थाना किला क्षेत्र की सब्जी मंडी के पास रहने वाला राशिद हुसैन टेंट कारोबारी था। मृतक के भाई साजिद हुसैन ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले भूरा ने कुत्ता पाला है। जिसको लेकर रात करीब 12 बजे उनके भाई की पत्नी से पड़ोस में रहने वाले भूरा की पत्नी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद राशिद दोनों पक्षों को समझाने बाहर पहुंचा। इससे पहले वह दोनों पक्षों को शांत करा पाता भूरा और उसके भाई मुजीब और उसकी पत्नी ने जानलेवा हमला कर दिया। तीनों ही आरोपियों ने राशिद की बुरी तरह पिटाई कर दी।
वहीं इस हमले में टेंट कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें राशिद की हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हैं। वहीं हत्या की सूचना पर सीओ किला और किला इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के भाई ने सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लंबे समय से ड्यूटी से चल रहा था गैरहाजिर
