बरेली: खुदकुशी करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेटे युवक की पीआरवी पर तैनात जवानों ने बचाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली के कैंट इलाके में खुदकुशी करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेटे एक युवक की पीआरवी पर तैनात जवानों ने जान बचा ली। जिसके बाद जवानों ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कैंट इलाके के उमरसिया गांव के रहने वाले युवक का अपने परिजनों से विवाद …

बरेली, अमृत विचार। बरेली के कैंट इलाके में खुदकुशी करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर लेटे एक युवक की पीआरवी पर तैनात जवानों ने जान बचा ली। जिसके बाद जवानों ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बता दें कैंट इलाके के उमरसिया गांव के रहने वाले युवक का अपने परिजनों से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह खुदकुशी करने की बात कह कर घर से निकल गया। परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।

परिजनों की सूचना पर पीआरवी 0167 मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की तो युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा मिला। जिसके बाद पीआरवी पर तैनात कमांडर प्रदीप कुमार, सब कमांडर कौशल कुमार और पायलट जगतपाल ने युवक को रेलवे ट्रैक से हटाया। वहीं युवक की जान बचाने वाली पीआरवी 0167 को ‘पीआरवी ऑफ डे’ चुना गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: मामूली विवाद पर टेंट कारोबारी को जमकर पीटा, मौके पर मौत

 

संबंधित समाचार