अमरोहा : मानवता शर्मसार! रात भर जिला अस्पताल में फर्श पर तड़पता रहा मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक्सीडेंट पीड़ित मरीज रात भर जिला अस्पताल के फर्श पर तड़पता रहा। चिकित्सकों व अस्पताल कर्मियों ने बेसहारा मरीज की हालत खराब होने पर भी डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद मरीज रात भर अस्पताल के फर्श पर तड़पता रहा, दर्द से …

अमरोहा, अमृत विचार। जिला अस्पताल में मानवता शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक्सीडेंट पीड़ित मरीज रात भर जिला अस्पताल के फर्श पर तड़पता रहा। चिकित्सकों व अस्पताल कर्मियों ने बेसहारा मरीज की हालत खराब होने पर भी डिस्चार्ज कर दिया।

इसके बाद मरीज रात भर अस्पताल के फर्श पर तड़पता रहा, दर्द से कराता रहा। लेकिन चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों ने कोई सुध नहीं ली, सुबह जब मीडिया कर्मी वहाँ पहुंचे तो पीड़ित ने डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में सीएमएस से लेकर सीएमओ व डीएम ने भी कोई संज्ञान नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: ट्राली से टकराकर बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार