अयोध्या: 100 शैय्या अस्पताल से चिकित्सकों का तबादला, मरीजों को रही परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। चिकित्सकों का तबादला हो जाने से कुमारगंज स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय को तगड़ा झटका लगा है। चिकित्सालय में अब सिर्फ 12 डॉक्टर ही रह गए हैं, जिस कारण यहां पहुंचने वाले मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 100 शैय्या अस्पताल के अधीक्षक हरिराम वर्मा, सर्जन डॉक्टर अजय सिंह, चेस्ट …

अयोध्या। चिकित्सकों का तबादला हो जाने से कुमारगंज स्थित 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय को तगड़ा झटका लगा है। चिकित्सालय में अब सिर्फ 12 डॉक्टर ही रह गए हैं, जिस कारण यहां पहुंचने वाले मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

100 शैय्या अस्पताल के अधीक्षक हरिराम वर्मा, सर्जन डॉक्टर अजय सिंह, चेस्ट फिजीशियन डॉ पंकज कुमार का तबादला दूसरे जिलों में कर दिया गया है। ऐसे में अब ये अस्पताल सिर्फ 12 डॉक्टरों के सहारे ही चलेगा।

चिकित्सालय में हृदयरोग विशेषज्ञ की कमी की वजह से प्राथमिक इलाज चेस्ट फिजीशियन करते थे, लेकिन अब इसकी भी उम्मीद खत्म हो गई है क्योंकि अस्पताल में तैनात इकलौते चेस्ट फिजीशियन डॉ. पंकज कुमार को ही स्थानांतरित कर दिया गया है।

इसके अलावा चीफ फार्मासिस्ट उदय शंकर शुक्ला, नर्स सरोज यादव, सीमा मिश्रा, संजय सिंह, नेहा सिंह को स्थानांतरित कर दिया गया है। चिकित्सालय के सीएमएस रजत चौरसिया के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सीएमएस का चार्ज बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष सिंह के पास है।

पढ़ें-अयोध्या: न जानें स्वास्थ्य मंत्री जी कब अयोध्या अइहैं, विभागीय उपेक्षा का शिकार हो रहा 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज

संबंधित समाचार