कैपटाउन की वादियों में दिखा बॉस लेडी रुबीना दिलैक का कूल लुक, फैंस कर रहे तारीफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का नाम टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस बिग बॉस 14 की विनर भी रह चुकी हैं। इन दिनों रुबीना रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपने इंस्टाग्राम पर रुबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों …

मुंबई। एक्ट्रेस रुबीना दिलैक का नाम टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस बिग बॉस 14 की विनर भी रह चुकी हैं। इन दिनों रुबीना रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग में व्यस्त हैं।

अपने इंस्टाग्राम पर रुबीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में कैपटाउन की सनशाइन में एक्ट्रेस पोज देती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस इन तस्वीरों में ग्रे कलर की ड्रेस और उस पर लॉन्ग जैकेट पहने दिख रही हैं।

आए दिन रुबीना शो खतरों के खिलाड़ी के सेट से अपनी नई-नई वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं।

टीवी इंडस्ट्री से एक्ट्रेस ने अब बॉलीवुड इंडस्ट्री तक का सफर तय कर लिया हैं।

10 जून को रुबीना दिलैक की फिल्म ‘अर्ध’ रिलीज हुई थी, इस फिल्म में एक्ट्रेस राजपाल यादव के संग नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही कर पाई।

पढ़ें-Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa ने लाडले बेटे Lakshya की फोटोशूट की तस्वीरें की शेयर, फैंस ने लुटाया प्यार बोले- SO Cute

संबंधित समाचार