जनंसख्या नियंत्रण पर माया का सियासी वार, बयान में बीजेपी को घेरा…जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम योगी के बयान पर विपक्ष लगातार प्रतिक्रिया दे रहा है। पहले तो सपा ने विरोध जताया और अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ने ट्वीट पर मंहगाई, गरीबी और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। बता दें कि …

लखनऊ। विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम योगी के बयान पर विपक्ष लगातार प्रतिक्रिया दे रहा है। पहले तो सपा ने विरोध जताया और अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ने ट्वीट पर मंहगाई, गरीबी और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

बता दें कि बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट पर लिखा है कि “ऐसे समय में जब आसमान छूती महंगाई, अति गरीबी और बढ़ती बेरोजगारी आदि के अभिशाप से परिवारों का जीवन दुखी, त्रस्त और तनावपूर्ण है. वे स्वंय ही अपनी सभी जरूरतों को सीमित कर रहे हैं. तब जनसंख्या नियंत्रण जैसे दीर्घकालीन विषय पर लोगों को उलझाना बीजेपी की कौन सी समझदारी है?”

माया ने कही ये बात

माया ने अगले ट्वीट में प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा कि “जनसंख्या नियंत्रण दीर्घकालीन नीतिगत मुद्दा है. जिसके प्रति कानून से कहीं ज्यादा जागरुकता की जरूरत है, किन्तु बीजेपी सरकारें देश की वास्तविक प्राथमिकता पर समुचित ध्यान देने के बजाय भटकाऊ और विवादित मुद्दे ही चुन रही है, तो ऐसे में जनहित और देशहित का सही से कैसे भला संभव? जनता दुखी और बेचैन”।

वहीं विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम योगी ने कहा था, “जनसंख्या नियंत्रण कानून आगे बढ़े लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति पैदा नहीं होने पाये. ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी एक वर्ग की जनसंख्या वृद्धि का प्रतिशत अधिक हो जबकि मूल निवासी अपनी जनसंख्या के नियंत्रण पर काम करते रहें”।

संबंधित समाचार