विद्युत व्यवस्था में लाएं सुधार: अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने व सुधार लाने और विद्युत वितरण प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक के दौरान जिलाधिकारी नितीश …

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर करने व सुधार लाने और विद्युत वितरण प्रणाली को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विद्युत विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

कलेक्ट्रेट सभागार में इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की बैठक के दौरान जिलाधिकारी नितीश कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में एडीबी योजना, आईपीडीएस योजना, रीवैम्प स्कीम, एक मुश्त समाधान योजना सहित शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी। सांसद ने विद्युतीकरण के कार्यों की क्रास चेकिंग करने व कार्यदायी संस्था के कर्मियों को चेकिंग में प्राप्त कमियों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत दुर्घटना में मिलने वाली क्षतिपूर्ति धनराशि को पीड़ित परिवारों को अविलम्ब सुनिश्चित कराने व ग्रामों/मजरों में आवश्यकतानुसार परिवर्तक क्षमता वृद्वि बढ़ाने के निर्देश दिये। इस दौरान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अभय सिंह, अवधेश प्रसाद व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

धान रोपाई को करें निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि वर्षा न होने से कृषकों को धान की रोपाई व सिंचाई के दृष्टिगत रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें व किसी भी प्रकार की विद्युत समस्या होने पर खराबी को तत्काल ठीक करायें।

पढ़ें-अयोध्या: 15 से स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग, 25 को LLB की प्रवेश परीक्षा

संबंधित समाचार