लखनऊ : शोक जताने मुलायम के घर पहुंचे ओपी राजभर, दी थी अखिलेश को नसीहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर लगातार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दे रहे हैं। उन्होंने गठबंधन की हार भी सपा के ही खाते में रहने की बात कही थी। इन सब तल्खियों के बीच ओपी राजभर ने बुधवार को मुलायम सिंह से मुलाकात की। …

लखनऊ, अमृत विचार। लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर लगातार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सलाह दे रहे हैं। उन्होंने गठबंधन की हार भी सपा के ही खाते में रहने की बात कही थी।

इन सब तल्खियों के बीच ओपी राजभर ने बुधवार को मुलायम सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मुलायम के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत पत्नी के निधन पर शोक जताया।

इस बीच दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। इस मुलाकात के बारे में सुभासपा नेता अरुण राजभर ने कहा कि उनकी पत्नी का निधन हुआ था। उसी को लेकर ओपी राजभर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। मुलायम सिंह ने राजभर से यह भी पूछा कि सब ठीक चल रहा है। नेताजी हमेशा कहते हैं कि मेहनत करो। हम लोग लगातार मेहनत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –हल्द्वानी: UOU में पहुंची किताबें, अधिकारियों ने ली राहत की सांस…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव