गोरखपुर : कोटेदारों से संवाद करेंगे सीएम योगी, जानिये कैसे आम जनता को होगा फायदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। सबको राशन, सबको पोषण के सरकार के मंत्र को साकार करने में उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन कोटेदारों को योगी सरकार सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के रूप में और सक्षम बनाने जा रही है। इस मंशा को धरातल पर उतारने के लिए गुरुवार (14 जुलाई) को मुख्यमंत्री योगी …

गोरखपुर, अमृत विचार। सबको राशन, सबको पोषण के सरकार के मंत्र को साकार करने में उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन कोटेदारों को योगी सरकार सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के रूप में और सक्षम बनाने जा रही है। इस मंशा को धरातल पर उतारने के लिए गुरुवार (14 जुलाई) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश सरकार तथा सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू का आदान-प्रदान होगा। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पूर्वाह्न 11 बजे होने वाले कार्यक्रम में सीएम योगी जिले के कोटेदारों संग संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।

प्रदेश भर में राशन की 80 हजार के करीब उचित दर की दुकानें हैं। इन दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जाने से जहां कोटेदारों की आय में वृद्धि होगी वहीं आमजन को भी काफी सुविधा मिलेगी। राशन प्राप्त करने के साथ ही लोग राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर लिस्ट से जुड़े कार्य अब कोटेदारों के यहां ही करा सकेंगे। कोटेदार के यहां हर वह सुविधा मिलेगी जो सीएससी पर मिलती है। कोटेदारों को सीएससी का दर्जा देने की कार्ययोजना सरकार के सौ दिन के लक्ष्य के अंतर्गत पूरी की गई है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के साथ गुरुवार को होने वाला एमओयू कोटेदारों के लिए योगी सरकार की तरफ से बड़ा उपहार होगा।

यह भी पढ़ें –खटीमा में भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मारपीट

संबंधित समाचार