लखनऊ : आयुर्वेद निदेशक पर डॉक्टरों को वीडियोकॉल करने का लगा आरोप
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू से आज मुलाकात कर वार्ता की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक आयुर्वेद पर गंभीर आरोप लगाते हुए निदेशालय स्तर पर डॉक्टरों को परेशान किए जाने की भी बात कही है। संघ ने मंत्री से …
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू से आज मुलाकात कर वार्ता की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक आयुर्वेद पर गंभीर आरोप लगाते हुए निदेशालय स्तर पर डॉक्टरों को परेशान किए जाने की भी बात कही है।
संघ ने मंत्री से निदेशालय और शासन स्तर पर डीएसीपी, एनपीए आदि को काफी साल से लंबित रखने, किसी भी समस्या का संज्ञान न लेने की शिकायत की है। साथ ही आरोप लगाया है कि महिला व पुरुष डॉक्टरों को वीडियोकॉल करके मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। निदेशक द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से अपने पक्ष के लोगों को औषधि निरीक्षक (मुख्यालय) के पद पर नियुक्त करना आदि शामिल है। 2009 व 2011 बैच की विलंबित एसीपी एवं स्थायीकरण की समस्या के बारे में मंत्री को बताया। मानव संपदा को सक्रिय करने और यूनानी संवर्ग की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण राय, महासचिव डॉ. जोगेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र धीमान, डॉ. सत्येंद्र आर्या, डॉ. फरीद अहमद, डॉ.जितेंद्र कुमार, डॉ.धनंजय, डॉ.दिनेश वर्मा शामिल रहे।
यह भी पढ़ें –सितारगंज: अपहरण करने की साजिश का लगाया आरोप
