बरेली: स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में चयनित हुए 38 स्कूल, होंगे सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों में प्रदेश स्तर पर स्वच्छता के आधार पर जनपद भर के स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार के लिए जनपद के कुल 38 स्कूलों को चयनित किया गया है। स्कूलों को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही इस दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले …
बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों में प्रदेश स्तर पर स्वच्छता के आधार पर जनपद भर के स्कूलों की रिपोर्ट तैयार कराई गई थी। विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार के लिए जनपद के कुल 38 स्कूलों को चयनित किया गया है। स्कूलों को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही इस दिशा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक खंड शिक्षा अधिकारी व पांच ग्राम प्रधान और उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
पिछले माह जनपद भर के स्कूलों की निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कराने के लिए बीएसए की ओर से टीम का गठन किया गया था। उत्कृष्ट शिक्षकों व स्वच्छ विद्यालयाें का चयन जिलाधिकरी व मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी के प्रस्ताव के आधार पर किया जाएगा। चुनाव के वक्त उन विद्यालयों को वरीयता दी गई है, जहां के शिक्षक, प्रधान के सहयोग के कारण विद्यालय भवन जनपद के सर्वश्रेष्ठ भवनों के रूप में संचालित हैं। इसके लिए पांच ग्राम प्रधान सम्मानित होंगे। 18 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के अंतर्गत औसत रूप से सर्वाधिक संख्या में 3 स्टार, 4 स्टार व 5 स्टार विद्यालय नामित किए गए हैं। इस पुरस्कार के लिए विकास खंड में संचालित स्कूलों के सापेक्ष स्टार रैंकिंग प्राप्त स्कूलों की संख्या का औसत प्रतिशत निकाला गया है। इसके लिए बीईओ भानु शंकर गंगवार को चयनित किया गया है।
स्वच्छता के प्रति सभी स्कूलों को जागरूक करने के लिए शासन स्तर पर इस पुरस्कार का आयोजन किया गया है। जनपद के चयनित स्कूलों को उनकी रिपोर्ट के आधार पर चयनित किया गया है—विनय कुमार, बीएसए।
यह भी पढ़ें- बरेली: 9108 शौचालय बनाने के लिए मिलेगी धनराशि, सर्वे के बाद ले सकेंगे लाभ
