लखीमपुर-खीरी: शाहजहांपुर-मोहम्मदी हाईवे पर बदमाशों ने हाईजेक कर रोडवेज बस में की लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर कोतवाली पसगवां क्षेत्र में मंगलवार की रात अपाचे सवार बदमाशों ने हरिद्वार से रुपैडिहा जा रही रोडवेज बस को मछेछा के निकट पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक कर रोक लिया। बस में घुसे तीन बदमाश परिचालक का थैला व उसकी सोने की चेन लूटकर भाग निकले। थैले में 38 …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शाहजहांपुर-मोहम्मदी मार्ग पर कोतवाली पसगवां क्षेत्र में मंगलवार की रात अपाचे सवार बदमाशों ने हरिद्वार से रुपैडिहा जा रही रोडवेज बस को मछेछा के निकट पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक कर रोक लिया। बस में घुसे तीन बदमाश परिचालक का थैला व उसकी सोने की चेन लूटकर भाग निकले। थैले में 38 हजार रुपये की नगदी, बेबिल व टिकट आदि थे। जाते समय बदमाशों ने बस के की शीशे भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिए। घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल रहा।

मौके पर पहुंचे सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिचाल से पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर मौके पर पहुंची लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह ने पसगवां प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह और ताजपुर मोहम्मदपुर चौकी इंचार्ज अनूप शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

सीतापुर कोतवाली सदर के मोहल्ला बिजवार निवासी अनुज पांडेय ने बताया कि वह सीतापुर डिपो का परिचालक है। मंगलवार की रात वह बस चालक रामनिवास मिश्रा व सुशील वाजपेई के साथ हरिद्वार से बस संख्या यूपी 34-टी 9566 लेकर रुपैडिहा जा रहा था। हाईवे किनारे स्थित शहनवाज के ढाबे पर बस खड़ी कर सभी ने खाना खाया। खाना-खा पीकर रात करीब साढ़े दस बजे बस लेकर चला।

तभी मछेछा नहर पुल के पास से पीछे से एक बाइक पर चार लोग बैठकर पीछा करने लगे। मछेछा पेट्रोल पम्प के सामने बदमाशों ने ओवरटेक कर अपनी बाइक बस के सामने खड़ी कर दी और चालक से कहा कि एक सवारी ढाबे पर छूट गई है, जिसे लेते जाओ। परिचालक के गेट खोलते ही तीन बदमाश बस के अंदर दाखिल हो गए। परिचालक कुछ समझ पाता। तब तक तीनों बदमाशों ने बस को हाईजेक कर लिया। दो बदमाश तमंचा ताने खड़े रहे। एक बदमाश ने परिचालक का बैग और गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली।

बदमाशों ने यात्रियों को शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। इससे सभी यात्री दहशत में आ गए, लेकिन बस में बैठे आर्मी के जवान ने हिम्मत दिखाई और बदमाशों को ललकारा। इससे बदमाश यात्रियों के साथ लूटपाट नहीं कर सके और बस से कूद पड़े। बस में करीब 12 सवारियां बैठीं थी। परिचालक ने बताया कि बैग में करीब 38000 रुपये के टिकट गड्डी और चार बेबिल रखे थे।

सभी बदमाश बस का शीशा तोड़कर बाइक से पीछे कि तरफ मुड़कर भाग गये। घटना के बाद परिचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ मोहम्मदी अरविंद कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बुधवार की सुबह एएसपी अरुण कुमार सिंह पसगवां पहुंचे।

उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ और प्रभारी निरीक्षक से जरूरी जानकारी हासिल की। एएसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पहचान कर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने परिचालक की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार चार बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आईजी ने प्रभारी निरीक्षक पसगवां अरुण कुमार सिंह और चौकी प्रभारी अनूप शर्मा को निलंबित कर दिया है।

क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने की तहकीकात
रोडवेज बस के परिचालक से हुई लूटपाट की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। सुबह ही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह स्वॉट टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। स्वॉट टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। टीम उस स्थान पर भी गई, जहां से बदमाशों ने बस का पीछा किया। ढाबे पर भी पहुंचकर पूछताछ की। क्राइम ब्रांच की टीम घटना में रंग के आधार पर घना में प्रयुक्त नीले रंग की बाइक की तलाश शुरू कर दी है।

पांच टीमें गठित, तीन दिन में वर्कआउट के दिए निर्देश
लखनऊ परिक्षेत्र की आईजी लक्ष्मी सिंह बुधवार की दोपहर बाद मौके पर पहुंची। उन्होंने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। आईजी घटना स्थल के निकट पेट्रोल पंप पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन घटना स्थल से पेट्रोल पंप की दूरी अधिक होने के कारण बदमाशों की फुटेज कैमरों में कैद नहीं हुई है। आईजी के आदेश पर घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। साथ ही एसपी संजीव सुमन को घटना का तीन दिन के अंदर खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: रायपुर में कब्र से महिला का शव निकालने पहुंची टीम हुई वापस

 

 

संबंधित समाचार