लखीमपुर-खीरी: आगे चल रहे ट्रक से भिड़ा पीछे चल रहा ट्रक, चालक की मौत
अमृत विचार, पसगवां-खीरी। नेशनल हाईवे पर जेबीगंज और उचौलिया के बीच आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रक उसमें पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आगे चल रहा ट्रक का चालक ट्रक समेत …
अमृत विचार, पसगवां-खीरी। नेशनल हाईवे पर जेबीगंज और उचौलिया के बीच आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसके पीछे चल रहा ट्रक उसमें पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आगे चल रहा ट्रक का चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला।
हादसा ग्राम जलालपुर के निकट मंगलवार की रात में हुआ। ट्रक चालक भूपेंद्र सिंह ट्रक में पेस्टीसाइड लादकर डेरावस्सी जिला एसएएस मोहाली पंजाब से लखनऊ जा रहा था। रात करीब एक बजे ग्राम जलालपुर के निकट आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिये, जिससे पीछे वाला ट्रक आगे वाले ट्रक से टकरा गया और पीछे वाले ट्रक के चालक भूपेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद आगे चल रहे ट्रक को चालक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
