लखीमपुर-खीरी: डीसीएम ने चारपाई पर सो रही एक साल की बच्ची को रौंदा, मौत
अमृत विचार, मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी-बरबर मार्ग पर बुधवार की सवेरे अनियंत्रित हुई डीसीएम ने पहले एक खोखे में टक्कर मारी। बाद में वह पास की झोपड़ी में जा घुसा, जहां चारपाई पर सो रही एक साल की बच्ची की डीसीएम की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को गिरफ्तार …
अमृत विचार, मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी-बरबर मार्ग पर बुधवार की सवेरे अनियंत्रित हुई डीसीएम ने पहले एक खोखे में टक्कर मारी। बाद में वह पास की झोपड़ी में जा घुसा, जहां चारपाई पर सो रही एक साल की बच्ची की डीसीएम की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को गिरफ्तार कर पुलिस ने डीसीएम कब्जे में ली है।
हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। गांव पाल अभय कचनार निवासी किशवरअली ने बताया कि घर के बाहर उसकी एक वर्षीय पोती कहकशा चारपाई पर सो रही थी। तभी बरबर की तरफ से आ रही डीसीएम ने पास स्थित खोखे को तोड़ते हुए उसके घर में टक्कर मार दी, जिससे चारपाई पर सो रही उसकी पोती की मौके पर ही मौत हो गई। खोखा में बैठे गुल मोहम्मद घायल हो गए।
वाहन की चपेट में आने से दो पशुओं की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि डीसीएम चालक पवन कुमार निवासी कन्नौज नशे में धुत था। कोतवाली प्रभारी अम्बर सिंह ने बताया कि किशवर अली की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
