बरेली: AAP की रुहेलखंड जोन की उपाध्यक्ष बनीं सुनीता गंगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रहीं पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार को आम आदमी पार्टी की ओर से रुहेलखंड जोन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विगत कई वर्षों से सुनीता गंगवार जनसमस्याओं के लिए आवाज बुलंद करती रही हैं। क्षेत्र की इंडिया …

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रहीं पैनी नजर सामाजिक संस्था की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार को आम आदमी पार्टी की ओर से रुहेलखंड जोन के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विगत कई वर्षों से सुनीता गंगवार जनसमस्याओं के लिए आवाज बुलंद करती रही हैं।

क्षेत्र की इंडिया फैजुल्लाह व पीलीभीत बाईपास रोड पर कलापुर की पुलिया का आंदोलन कर निर्माण करवाने वाली सुनीता लगातार जनता से जुड़ी रही हैं। आमजनों के लिए हर स्तर पर न्याय दिलाने के लिए हर वक्त मैदान में तैयार खड़ी रहती हैं। पार्टी ने उनकी इन्हीं खूबियों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने आमजन व पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

संबंधित समाचार