बरेली: ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज होने के साथ लगेगा 24 लाख का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट के पास भूमिगत विद्युत केबिल काटने के मामले में अधिकारियों की तरफ से बारादरी थाने में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसमें करीब 24 लाख रुपये के जुर्माने की बात कही गई है। हालांकि, देर रात तक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सोमवार को शहर …

बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट के पास भूमिगत विद्युत केबिल काटने के मामले में अधिकारियों की तरफ से बारादरी थाने में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई है। जिसमें करीब 24 लाख रुपये के जुर्माने की बात कही गई है। हालांकि, देर रात तक मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

सोमवार को शहर के सेटेलाइट पुल के पास सीएनजी के कर्मचारियों द्वारा जेसीबी से खोदाई की जा रही थी, जिसमें जगतपुर उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी की डबल केबिल कट गई थी। केबिल कटने से शाम चार बजे 16 हजार घरों की बिजली गुल हो गई थी। रात 8 बजे के बाद अधिकारियों ने महानगर उपकेंद्र से जोड़कर जगतपुर क्षेत्र में बिजली की सप्लाई को शुरू कराया था।

मंगलवार को भी पूरे दिन फाल्ट को ठीक करने का काम चलता रहा। तमाम प्रयासों के बाद रात 12 बजे के बाद लाइन शुरू की जा सकी। एसडीओ आरजे वर्मा ने बताया कि लापरवाही से खोदार्द करने वाले ठेकेदार के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी गई है। खाेदाई के दौरान करीब 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

कटौती और ट्रिपिंग से परेशान होते रहे उपभोक्ता
गर्मी में बिजली कटौती व ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे। मंगलवार रात महानगर फीडर में केबिल बाक्स में आग लगने से करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। इसके अलावा सुभाषनगर , किला के बाकरगंज और सिविल लाइंस इलाके में ट्रिपिंग की वजह से उपभोक्ताओं को दिक्कत हुई। कुतुबखाना और शाहदाना इलाके में कटौती की गई। देहात में 8 से 10 घंटे की कटौती हुई। लोग गर्मी से बेहाल हो गए।

सनसिटी इलाके में आज गुल रहेगी बिजली
विद्युत आपूर्ति बेहतर करने के लिए 132 केवी दोहना से पोषित 33 केवी मंडी समिति (सन सिटी) विद्युत उपकेन्द्र पर मेंटीनेस काम के लिए गुरुवार सुबह 6 बजे से अगले दिन तक 2 बजे तक 33/11 सनसिटी विद्युत उपसंस्थान और उससे जुड़े 11 केवी सनसिटी 11 केवी पीरबहोड़ा तथा केवी वीरसावरकर नगर पोषक की बिजली बधित रहेगी। जिसमें सनसिटी, पीरबहोड़ा इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

बिजली निगम के मुख्य अभियंता बने आरके शर्मा
बरेली। बिजली निगम के मुख्य अभियंता रहे संजय जैन का तबादला हो गया है। उनकी जगह अब राजीव कुमार शर्मा नए चीफ इंजीनियर होंगे। नए मुख्य अभियंता के सामने बड़ी चुनौती बिजली सप्लाई की हालत सुधारना होगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: चलन से गायब होते जा रहे दो हजार रुपये के नोट

संबंधित समाचार