लखनऊ : पुलिसकर्मी ने पार्क में बैठी महिला से छेड़खानी, विभाग को लेना फौरन एक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को सख्ती बरतने के आदेश दिये हैं, पर राजधानी में पहले पुलिस वालों को ही महिलाओं से बर्ताव का पाठ पढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री आवास से महज एक किलोमीटर दूर गौतमपल्ली कोतवाली अंतर्गत 1090 …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को सख्ती बरतने के आदेश दिये हैं, पर राजधानी में पहले पुलिस वालों को ही महिलाओं से बर्ताव का पाठ पढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री आवास से महज एक किलोमीटर दूर गौतमपल्ली कोतवाली अंतर्गत 1090 चौराहे पर मंगलवार रात एक पुलिस सिपाही ने खुद को क्राइम विभाग का अधिकारी बताकर एक युवती से छेड़खानी और अभद्रता की। विरोध करने पर खाकी के नशे में चूर सिपाही ने युवती को सरेराह तमाचे जड़ दिये। भीड़ जुटता देख आरोपी सिपाही और उसके साथी मौके से फरार हो गये।

ट्रैफिक पुलिस लाइन में पदस्थापित है आरोपी सिपाही

मामले की जानकारी देते हुए गौतमपल्ली कोतवाली प्रभारी सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि मंगलवार रात को 1090 चौराहे के पार्क में पीड़ित युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ बैठी बातें कर रही थी। इसी दौरान चार-पांच युवक पहुंचे। एक युवक ने छेड़खानी करनी शुरू कर दी। पीड़िता के मित्र ने विरोध किया तो युवक ने आईकार्ड दिखाते हुए बोला कि मैं पुलिस विभाग के क्राइम ब्रांच में हूं, जेल की हवा खिला दूंगा और पुरुष मित्र को पीट दिया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे भी ताबड़तोड़ तमाचे जड़ दिये। छीना-झपटी में पीड़िता ने युवक का आईकार्ड छीन लिया। भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़िता ने गौतमपल्ली कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत की और आईकार्ड सुपुर्द किया। आईकार्ड से आरोपी युवक की पहचान यातायात पुलिस लाइन में पदस्थापित आरक्षी करण सिंह यादव के रूप में हुई। इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि करण पूर्व में नगराम थाने में पदस्थापित था, हाल ही में उसका ट्रांसफर यातायात पुलिस लाइन में हुआ है।

डीसीपी ने किया सिपाही को निलंबित

पीड़िता की शिकायत मिलने पर गौतमपल्ली कोतवाली से डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य को मामले की जानकारी दी। डीसीपी ट्रैफिक ने आरोपी सिपाही करन सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला है। घटना के बाद से वह फरार है।

1890 वाहनों का ई-चालान

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर के निर्देश पर बुधवार को यातायात पुलिस ने दो पहिया, चार पहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रवर्तन टीमों ने 1890 वाहनों का ई-चालान काटा और 450000 रुपए का शमन शुल्क वसूल किया। बिना हेलमेट 634, तीन सवारी 41, रांग साइड बिना सीट बेल्ट 30, नो-पार्किग334, ओवर स्पीड 391 वाहनों का चालान काटा गया। इस तरह कुल 1890 ई-चालान और 4,35,000 रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया है।

यह भी पढ़ें- आगरा : कोर्ट में सिपाही पर हमला कर कैदी फरार…जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार