बरेली: 16 साल से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 16 साल से लापता चल रहे एक वारंटी को बरेली जंक्शन जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि थाना मलूकपुर लल्ला शाह थाना किला निवासी आसिफ खान पुत्र कय्यूम पर 16 साल पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से …

बरेली, अमृत विचार। 16 साल से लापता चल रहे एक वारंटी को बरेली जंक्शन जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि थाना मलूकपुर लल्ला शाह थाना किला निवासी आसिफ खान पुत्र कय्यूम पर 16 साल पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

जिसके बाद से वह फरार था। उसके दबिश में कई बार टीमें भी लगाई गईं लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को उप निरीक्षक टीकम सिंह और हेड कांस्टेबल इदरीस अली थाना जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद बरेली जंक्शन स्थित कोर्ट में पेश किया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली: चलन से गायब होते जा रहे दो हजार रुपये के नोट

संबंधित समाचार