लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति निलंबित, होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । लखनऊ विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार व कार्यवाहक कुलपति रह चुके एसके शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में एसके शुक्ला की भूमिका एसटीएफ ने संदिग्ध पाई है। निलम्बन के साथ ही जांच के लिए संस्तुति की गई है। इस मामले में कमेटी गठित करके जांच की जाएगी। आंतरिक …

लखनऊ, अमृत विचार । लखनऊ विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार व कार्यवाहक कुलपति रह चुके एसके शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया जांच में एसके शुक्ला की भूमिका एसटीएफ ने संदिग्ध पाई है। निलम्बन के साथ ही जांच के लिए संस्तुति की गई है। इस मामले में कमेटी गठित करके जांच की जाएगी।

आंतरिक कमेटी की जांच में उन्हें दोषी पाया गया है। 11 नवंबर से 28 दिसंबर, 2019 तक कार्यवाहक कुलपति के रूप में एसके शुक्ला का कार्यकाल विवादों में रहा। बता दें कि एलएलबी का पर्चा लीक होने के चलते तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं रद्द की गई थीं। इसमें कई ऑडियो क्लिप वायरल हुई जिसमें पेपर लीक होने की पुष्टि हुई। जिस महिला ने सबको फोन करके पर्चे के बारे में पूछा उसने सभी को एसके शुक्ला के साथ करीबी होने का हवाला दिया। वर्तमान में शुक्ला वह संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी के कुलसचिव पद पर कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें –बरेली: 60 लाख डकार गए अधिकारी-कर्मचारी, वेतन से होगी वसूली

संबंधित समाचार