लखनऊ : सौतेली मां ने पार की हैवानियत की तमाम हदें, बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर उडे़ला खौलता तेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । मां अपनी बच्ची का साया होती है लेकिन एक सौतेली मां ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक सौतेली मां ने अपनी नफरत की आग में एक बच्ची को जिंदगी और मौत के दरमियां खड़ा कर दिया। मां ने बच्ची को इतनी बड़ी सजा दे ड़ाली जिसको सुनकर भी …

लखनऊ, अमृत विचार । मां अपनी बच्ची का साया होती है लेकिन एक सौतेली मां ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। एक सौतेली मां ने अपनी नफरत की आग में एक बच्ची को जिंदगी और मौत के दरमियां खड़ा कर दिया। मां ने बच्ची को इतनी बड़ी सजा दे ड़ाली जिसको सुनकर भी लोगों का दिल दहल उठा। पहले तो महिला ने गोद ली हुई बच्ची की बेरहमी से पिटाई की। फिर उसके बाद बच्ची के नाजुक अंगों पर खौलता तेल उड़ेल दिया। आनन-फानन बच्ची को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस सम्बन्ध में बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के न्यू हैदरगंज निवासी अजय चाय का ठेला लगाता है। पीड़ित संतानविहान था लिहाजा छह महीने पहले उसने एक छह साल की बच्ची को गोद लिया था। लेकिन उसकी पत्नी पूनम को यह बात गवांरा नहीं हुई और वह बच्ची को लेकर रोजाना झगड़ा करती थी। पीड़ित ने बताया कि उसे जाने के बाद पूनम बच्ची को मारती पीटती और दिन भर भूखा-प्यासा रखती थी।

बुधवार की रात पूनम ने बच्ची की पिटाई कर दी। इस बात से भी उनका मन नहीं भरा तब पूनम ने खौलता तेल बच्ची पर उलेड़ दिया और उनके नाजुक अंगों में चिमट लगा लिया। जिससे वह पूरी तरह से झुलस गई। आसपास के लोगों को महिला की इस हरकत का पता चला तो फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों की मदद से अजय ने बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस पूनम को हिरासत में लेकर थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। देर रात पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ ठाकुरगंज कोतवाली में तहरीर दी। इस सम्बन्ध में ठाकुरगंज कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र ने बताया कि ये घटना देर शाम की है। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें –बरेली: सनी ठाकुर के सटोरिया निकलने पर युवा इकाई भंग, जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

संबंधित समाचार