लखनऊ: लुलु मॉल में पढ़ी जा रही नमाज, वायरल वीडियो के बाद भड़के हिंदू संगठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। कुछ दिन पहले यूपी के सीएम योगी ने राजधानी में सबसे बड़े लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। बड़े ही जोर-शोर से मॉल की ओपनिंग हुई। लेकिन अब उसी मॉल में नमाज अदा की जा रही है। यहां लोग जमीन पर बैठकर नमाज पढ़ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया …

लखनऊ। कुछ दिन पहले यूपी के सीएम योगी ने राजधानी में सबसे बड़े लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। बड़े ही जोर-शोर से मॉल की ओपनिंग हुई। लेकिन अब उसी मॉल में नमाज अदा की जा रही है। यहां लोग जमीन पर बैठकर नमाज पढ़ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो में 6 से 7 लोग जमीन पर बैठ नमाज अदा कर रहे हैं। इस पर लुलु मॉल की तरफ से कहा गया है कि हमें इस वीडियो का कोई अंदाजा नहीं है। हम उन लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। मॉल के अंदर हम इस बात की इजाजत बिल्कुल नहीं देते हैं।

ऐसे में हिंदू संगठनों ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। संगठन नेता शिशिर चतुर्वेदी कहते हैं कि लुलु मॉल अब अपना असली रंग दिखा रहा है। ये मॉल पहले से ही इसी तरह के कारनामों के लिए चर्चा में रहा है। अब यूपी में भी वही कर रहा है।

अभी तक इस पूरे विवाद पर यूपी सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लुलु मॉल 2।2 मिलियन वर्ग फुट में बना है। मॉल में 15 रेस्तरां और कैफे हैं। 25 ब्रांड आउटलेट के साथ फूड कोर्ट भी हैं, जिसमें 1600 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसके साथ ही यहां 11 स्क्रीन वाला PVR सुपरप्लेक्स भी जल्द ही शुरू होगा।

पढ़ें-आज का राशिफल। 13 जुलाई, 2022

संबंधित समाचार