लखनऊ: खतरनाक नस्ल के कुत्तों को लेकर नगर निगम की एडवाइजरी, जानें क्या कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में पिटबुल प्रजाति के कुत्ते द्वारा अपनी मालकिन पर हमला कर जान लेने की घटना के बाद नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाते हुये एडवाइजरी जारी कर दी है। नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह ने राजधानीवासियों को सलाह दी है कि खतरनाक प्रजाति के कुत्ते American Pitbull, Rottweiler, Siberian Husky, Doberman Pinscher, Boxer Breeds …

लखनऊ। राजधानी में पिटबुल प्रजाति के कुत्ते द्वारा अपनी मालकिन पर हमला कर जान लेने की घटना के बाद नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाते हुये एडवाइजरी जारी कर दी है।

नगर आयुक्त  इन्द्रजीत सिंह ने राजधानीवासियों को सलाह दी है कि खतरनाक प्रजाति के कुत्ते American Pitbull, Rottweiler, Siberian Husky, Doberman Pinscher, Boxer Breeds को पालने से बचना चाहिये। यदि जरूर हो तो फ्रेंडली व छोटी ब्रीड्स के कुत्ते ही पालना ठीक है। इसके अलावा कुत्तों के स्वभाव व प्रकृति पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि किसी प्रकार का स्वभाव में परिवर्तन प्रतीत होने पर पशु चिकित्साधिकारी से सम्पर्क कर पूरी बात बतानी चाहिए।

इसके अलावा यदि बड़े नस्ल के कुत्ते पालने हैं तो उनका प्रशिक्षित होना जरूरी है, साथ ही उनके  खानपान का उनकी प्रकृति के अनुरूप व्यवस्था करनी चाहिये तथा खाना खाते समय कोई छेड़कानी और मॉसाहारी भोजन देने से बचना चाहिये।

पढ़ें-लखनऊ : कुत्तों की इन नस्लों को नहीं चाहिए पालना, कभी भी हो सकते हैं हिंसक

संबंधित समाचार