सुल्तानपुर: रंजिश में चौकीदार पर फायर, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर। प्रधानी की रंजिश में चौकीदार पर गुरूवार की सुबह विपक्षियों ने उस समय हमला बोल दिया, जब वह बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। आरोप है कि विपक्षियों ने उस पर फायर भी किया है। गोली उसके पैर में लगी है। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां खतरे से बाहर …

सुल्तानपुर। प्रधानी की रंजिश में चौकीदार पर गुरूवार की सुबह विपक्षियों ने उस समय हमला बोल दिया, जब वह बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। आरोप है कि विपक्षियों ने उस पर फायर भी किया है। गोली उसके पैर में लगी है। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। जहां खतरे से बाहर है। पुलिस फायरिंग से इंकार करते हुए जांच करने की बात कर रही है। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के इसरौली गांव का है।

गांव निवासी राम सुंदर थाने में चौकीदार है। वह गुरूवार को ड्यूटी से लौटा था और बच्चे को स्कूल छोड़कर आ रहा था। राम सुंदर ने आरोप लगाया कि रास्ते में चंद्रभान, दयाराम, नरेंद्र मौर्य ने उसे रोक लिया और मारने पीटने लगे। उस पर तमंचे से फायर किया। पीड़ित ने बताया कि पहली बार गोली लगी नहीं तो दुबारा नरेंद्र ने फायर किया तो गोली पैर में लगी।

इसके बाद चार पांच लोगो ने डंडे आदि से मारा। गुहार लगाने पर गांव वाले जमा हुए तो हमलावर भाग गए। पीड़ति ने कुड़वार पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्रधानी चुनाव की चली आ रही रंजिश

रामसुंदर ने बताया कि यह सभी रंगदारी मांग रहे थे। इनसे पहले ही चुनावी रंजिश चली आ रही है। 2017 में मेरी भाभी संगीता देवी प्रधान थी, तब से यह लोग हमसे रंजिश रख रहे हैं। यह चौथी बार हम पर हमला हुआ है। इससे पहले 9 जुलाई को मेरे भाई पर इन लोगो ने हमला किया, जिसकी थाने पर शिकायत की गई थी।

बोले सीओ सिटी

सीओ सिटी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि रामसुंदर और चंद्रभान के बीच प्रधानी चुनाव से रंजिश चली आ रही है। रामसुंदर के पैर में चोट आई है। फायरिंग नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें-सुल्तानपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, फायरिंग का भी आरोप

संबंधित समाचार