अयोध्या: पुलिस ने अवैध आरा मशीनों को कब्जे में लिया, संचालकों पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बीकापुर वन रेंज क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। तारुन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी बीकापुर के नेतृत्व में एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद द्वारा बुधवार को स्टाफ के साथ …

अयोध्या। बीकापुर वन रेंज क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

तारुन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित आरा मशीनों को लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी बीकापुर के नेतृत्व में एसटीएफ प्रभारी रविशंकर प्रसाद द्वारा बुधवार को स्टाफ के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। तारुन थाना क्षेत्र में समर बहादुर सिंह निवासी महारई मोहम्मदपुर व वीरेंद्र विश्वकर्मा निवासी पड़ेलवा गांव स्थित अवैध रूप से बगैर लाइसेंस के संचालित की जा रही आरा मशीनों पर संयुक्त टीम ने छापामारी कर कार्रवाई की।

अवैध आरा मशीन प्लेट आदि उखाड़ कर अपने कब्जे में लिया गया है। संचालकों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वन कर्मियों की टीम में बब्लू प्रताप, अखंड सिंह, उमाकांत तिवारी, सीबी सोनकर,अशोक यादव शामिल रहे।

STF प्रभारी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि अवैध आरा मशीन संचालकों व अवैध आरा मशीनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध आरा मशीन किसी भी हालत में संचालित नहीं हो पाएगी।

पढ़ें-शाहजहांपुर: जेल अधीक्षक की पहल पर महिला बंदियों को मिलीं साड़ियां, बच्चों को नए कपड़े

संबंधित समाचार