बहराइच: प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, खद्यान्न के अभाव में नहीं बन रहा एमडीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। दौलतपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विद्यालय में खद्यान्न के अभाव में एमडीएम नहीं बन रहा है। इससे छात्र भूखे स्कूल से वापस लौट रहे हैं। बलहा विकास खंड के ग्राम पंचायत दौलतपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में खाद्यान्न बनने के लिए राशन नहीं दिया जा रहा है। …

बहराइच। दौलतपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विद्यालय में खद्यान्न के अभाव में एमडीएम नहीं बन रहा है। इससे छात्र भूखे स्कूल से वापस लौट रहे हैं।

बलहा विकास खंड के ग्राम पंचायत दौलतपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में खाद्यान्न बनने के लिए राशन नहीं दिया जा रहा है। शिक्षक जब इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से करते हैं तो ग्राम प्रधान कोटेदार को दोषी ठहरा रहे हैं। कोटेदार द्वारा ग्राम प्रधान को जिम्मेदार बताया जा रहा है। ग्राम प्रधान और कोटेदार के विवाद में कई दिनों से विद्यालय को खाद्यान्न नहीं मिल रहा है।

इससे छात्र विद्यालय से वापस भूखे लौट रहे हैं। नाराज नन्हे छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं अभिभावक भी काफी नाराज दिखे। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि जब खाद्यान्न नहीं मिल रहा है तो एमडीएम कैसे बने। इसका फैसला अधिकारी ही करें। इस दौरान काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: एमडीएम में अब बच्चे खाएंगे फोर्टिफाइड चावल, विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

संबंधित समाचार