मुरादाबाद : एक ही ब्लॉक में लंबे समय से जमे 14 संविदा कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला, बीएसए ने की कारवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश पर आखिरकार कई वर्षों से एक ही ब्लॉक में जमे संविदा कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल गया है। बीएसए ने ऐसे 14 कंप्यूटर आपरेटरों और सहायक लेखाकारों को एक ब्लॉक से दूसरे में स्थानांतरित कर दिया है। जिन संविदा कंप्यूटर आपरेटरों और सहायक लेखाकारों का कार्य क्षेत्र बदलकर स्थानांतरण किया …

मुरादाबाद। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश पर आखिरकार कई वर्षों से एक ही ब्लॉक में जमे संविदा कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदल गया है। बीएसए ने ऐसे 14 कंप्यूटर आपरेटरों और सहायक लेखाकारों को एक ब्लॉक से दूसरे में स्थानांतरित कर दिया है।

जिन संविदा कंप्यूटर आपरेटरों और सहायक लेखाकारों का कार्य क्षेत्र बदलकर स्थानांतरण किया गया है उसमें कंप्यूटर आपरेटर वरुण, अनुराग सक्सेना, चंद्र शेखर, अब्दुल गफ्फार खां, मो रियाज, मोहम्मद सलमान हैं। जबकि सहायक लेखाकारों में वीरेंद्र, वाजिद हुसैन, शहनवाज हुसैन, शुभम चौहान, सादिक हुसैन, मोहम्मद सालिम, शाकिल असमद, अंकित महरोत्रा शामिल हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने एक ही जगह पर तीन या उससे अधिक समय से एक ही जगह जमें कर्मचारियों को हटाने का आदेश जारी किया था। जिसके अनुपालन में 14 संविदा कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र बदला है।

ये भी पढ़ें : अब मुरादाबाद की 1250 कोटे की दुकानें कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में होंगी विकसित

संबंधित समाचार