मेरठ : डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने स्वामी कल्याणदेव को दी श्रद्धांजलि, गंगा की धारा लाने पर कही यह बात
मेरठ, अमृत विचार। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज मुजफ्फरनगर के मोरना में वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 18वीं पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुजफ्फरनगर पहुंचकर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से भेंट की। इसके आलावा उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में गंगा नदी की धारा लाने के लिए प्रयास करने का वादा भी किया। …
मेरठ, अमृत विचार। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज मुजफ्फरनगर के मोरना में वीतराग स्वामी कल्याणदेव की 18वीं पुण्यतिथि पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुजफ्फरनगर पहुंचकर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से भेंट की। इसके आलावा उन्होंने तीर्थ क्षेत्र में गंगा नदी की धारा लाने के लिए प्रयास करने का वादा भी किया।
गुरुवार को तीर्थ क्षेत्र पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत किया गया। उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सरकार और समाज एक ही रथ के दो पहिए हैं। समाज के सहयोग से ही सरकार चलती है। प्रदेश सरकार तीर्थ स्थलों का विकास कर रही है। शुकतीर्थ में गंगा का पानी लाने का भी प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की जाएगी।
उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा डबल इंजन सरकार ने विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी सरकार ने किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होने दी। हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचा। सरकार प्रदेश और जन कल्याण के कार्य कर रही है।
