अयोध्या: शहरी विद्यार्थियों को पसंद आया पंचायत भवन का पुस्तकालय, बच्चों ने की प्रशंसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शहर के जिंगल बेल स्कूल के कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत रामपुर सरधा का भ्रमण किया, जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र पंचायत भवन रहा। विद्यालय शिक्षिका डॉ. दिव्या शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को 40 सदस्यीय स्कूली छात्रों का दल रामपुर सरधा गांव पहुंचा। पहले से ही गांव का निरीक्षण कर …

अयोध्या। शहर के जिंगल बेल स्कूल के कक्षा 9 के विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत रामपुर सरधा का भ्रमण किया, जिसमें सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र पंचायत भवन रहा। विद्यालय शिक्षिका डॉ. दिव्या शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को 40 सदस्यीय स्कूली छात्रों का दल रामपुर सरधा गांव पहुंचा।

पहले से ही गांव का निरीक्षण कर रही प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी/खंड विकास अधिकारी पूरा बाजार दिशा श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत धनजीत, एपीओ ज्योतिर्मय, ग्राम विकास अधिकारी कोमल मिश्रा, ग्राम प्रधान अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर ने सबसे पहले भ्रमण टीम को पंचायत भवन दिखाया। वहां बने पुस्तकालय की बच्चों ने प्रशंसा की।

पंचायत भवन के बाद छात्रों ने गांव के खेतों का भी अवलोकन किया। इसके बाद भ्रमण दल के छात्रों ने खेत खलिहान होते हुए गांव के प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, निजी विद्यालय, टेक्निकल विद्यालय, दुग्ध उत्पादन, नमकीन फैक्ट्री, आटा फैक्ट्री, मनरेगा योजना के तहत चल रही तालाब की खुदाई का भी अवलोकन किया। भ्रमण टीम में जिंगल बेल स्कूल की टीचर डाक्टर दिव्या शुक्ला के साथ मुक्ती, नीलेश, ईशान्त, शताक्षी, हरदीप, अदिती भागवत के साथ लगभग 40 बच्चे मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: वेतन संकट को लेकर शिक्षक लामबंद, DIOS ने शुक्रवार तक का दिया आश्वासन

संबंधित समाचार