उन्नाव: लाखों के गबन में वीडीओ और प्रधान पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। उन्नाव के एक ग्राम पंचायत में लाखों के गबन का मामला सामने आया है। यहां के ग्राम केवाना में मनरेगा योजना के तहत बिना पूरा निर्माण कार्य कराए ही कैटल शेड की पत्रावली में फर्जी तरीके से भुगतान की पत्रावली पेश कर दी। इसकी जांच सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कराई तो गबन का मामला …

उन्नाव। उन्नाव के एक ग्राम पंचायत में लाखों के गबन का मामला सामने आया है। यहां के ग्राम केवाना में मनरेगा योजना के तहत बिना पूरा निर्माण कार्य कराए ही कैटल शेड की पत्रावली में फर्जी तरीके से भुगतान की पत्रावली पेश कर दी। इसकी जांच सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने कराई तो गबन का मामला सामने आया। इसके बाद बीडीयो की तहरीर पर ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मामला विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत केवाना का है। यहां मनरेगा योजना के अन्तर्गत बिना निर्माण कराए ही कैटल शेड की पत्रावली प्रस्तुत कर दी गई। जांच में निर्माण अधूरा मिला। कुल सोलह लाख, चौरासी हजार रुपये के भुगतान कराने का बिल रखा गया। जांच में पाया गया कि सात लाख, 62 हजार रुपये की ही लागत आई है। पूरे प्रकरण में सम्बन्धित ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी द्वारा भुगतान की संस्तुति की गई है।

सीडीओ बोले-आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

जांच में पाया गया कि सात लाख 62 हजार धनराशि की गबन का प्रयास किया गया। विकास खंड अधिकारी की तहरीर पर अजगैन कोतवाली में कविता गौतम वीडीओ केवना, सुषमा, ग्राम प्रधान, विमलेश सिंह और तकनीकी सहायक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल ने बताया कि लगातार विकास कार्यों की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-बहराइच: लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार