मुरादाबाद : गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण साफ नहीं हो सका। बिसरा प्रिजर्व करते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चार बच्चों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक लापता युवक का शव गन्ने के खेत में मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण साफ नहीं हो सका। बिसरा प्रिजर्व करते हुए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चार बच्चों के पिता की अकाल मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर बलभद्र का रहने वाला हरपाल 30 पुत्र रामचंद्र पेशे से किसान था। खेती से वह परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब सात बजे हरपाल घर से खेत की ओर निकला। एक घंटे बाद करीब आठ बजे परिजनों ने उसके मोबाइल फोन पर काल किया। तब हरपाल ने बताया कि कुछ ही देर में वह वापस लौट आएगा। शाम छह बजे तक हरपाल वापस नहीं लौटा। शाम करीब छह बजे गांव का ही रहने वाला जाविर हुसैन अपने गन्ने के खेत में टहल रहा था। तभी उसकी नजर खेत में अचेत पड़े हरपाल पर गई। अनहोनी की आशंका जताते जाविर हुसैन ने घटना की जानकारी हरपाल के परिजनों को दी।

गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर घटना स्थल पहुंचे परिजन आनन फानन में हरपाल को लेकर स्थानीय चिकित्सा केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत होने की सूचना पुलिस को दी। भगतपुर थाना प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। मौके पर पुलिस की फिल्ड यूनिट बुलाई गई। फोरेंसिक टीम ने घटन स्थल से साक्ष्य एकत्र किया।

इधर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। गुरुवार को चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। जांच से युवक की मौत का कारण पता नहीं लगा। ऐसे में जांच के लिए प्रिजर्व बिसरा पुलिस को सौंप दिया गया। युवक की अकाल मौत से उसकी मां रामवती व पत्नी पिंकी का रो-रोक कर बुरा हाल है। हरपाल की मौत से चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया चुका है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

संबंधित समाचार