अमरोहा: छह दिन से लापता पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में छह दिन से लापता पत्नी की तलाश में बच्चों के साथ पति भटक रहा है। उसन ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव मिश्रीपुर निवासी पप्पू उर्फ विकास ने हसनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी संतोष …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में छह दिन से लापता पत्नी की तलाश में बच्चों के साथ पति भटक रहा है। उसन ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जनपद मेरठ के थाना किठौर के गांव मिश्रीपुर निवासी पप्पू उर्फ विकास ने हसनपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी संतोष कहासुनी के चलते लगभग आठ महीने पहले गांव दियावली खालसा अपने मायके आई थी। आठ जुलाई को वह जंगल को कहकर घर से निकली थी।
तब से लेकर वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने महिला को इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। महिला का पति अपने दो बच्चों के साथ कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को तहरीर देते हुए पत्नी को बरामद कराने की गुहार लगाई।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने की बैठक, कहा- मनरेगा में महिलाओं की बढ़ाई जाए भागीदारी
