अमरोहा: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पुख्ता रखने के लिए ड्रॉन कैमरा से होगी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। धार्मिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगने वाली ड्यूटी के संबंध में जानकारी जुटाई। आगामी त्योहार के दौरान …

अमरोहा, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने व जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। धार्मिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगने वाली ड्यूटी के संबंध में जानकारी जुटाई।

आगामी त्योहार के दौरान सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के संबंध में निर्देश दिए। निर्देशित किया गया कि कोई शोभायात्रा, धार्मिक जूलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए व अनुमति देने से पहले आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के सम्बन्ध में शपथ पत्र लिया जाए। कोई भी बिना अनुमति के शिविर नहीं लगेगा। शिविर मुख्य रोड से 10 फीट अंदर ही लगाए जाएगा।

सभी आयोजको के फोन नंबर अपने थाने मे दर्ज करा ले। नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए। संवदेनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती व ड्रोन कैमरा का उपयोग करने व सांयकाल पुलिस बल द्वारा फुट पेट्रोलिंग करने के लिए निर्देशित किया। पीआरवी 112 को क्रियाशील रखने व रुट चार्ट की समीक्षा करने व नियमित रुप से ड्यूटी चैक करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर एएसपी चन्द्र प्रकाश शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, एलआईयू, प्रभारी यातायात व समस्त थाना, एवं चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा: छह दिन से लापता पत्नी की तलाश में भटक रहा पति, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता