सुल्तानपुर : डीआईओएस के सामने यह शिक्षक बनेंगे चुनौती, वेतन से जुड़ा है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर, अमृत विचार। मिर्जापुर से स्थानांतरित होकर आए नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा आरजे मौर्या ने उनका स्वागत किया। नवागत डीआईओएस पर तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान प्रमुख चुनौती बनेगा। जिले के 58 एडेड विद्यालयों में 203 तदर्थ शिक्षकों का वेतन …

सुल्तानपुर, अमृत विचार। मिर्जापुर से स्थानांतरित होकर आए नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डा आरजे मौर्या ने उनका स्वागत किया। नवागत डीआईओएस पर तदर्थ शिक्षकों का वेतन भुगतान प्रमुख चुनौती बनेगा।

जिले के 58 एडेड विद्यालयों में 203 तदर्थ शिक्षकों का वेतन मई माह से ही रोक दिया गया है। ऐसे में पांच इंटर कालेज छोड़कर अन्य विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन भी दो माह से अटका हुआ है। उप्र संस्कृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष आलोक तिवारी के नेतृत्व में पहुंचकर एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआईओएस का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें –बरेली: मदरसा छात्रों की कैसे हो ई-लर्निंग, प्ले स्टोर पर नहीं मिला ‘मेला एप’

संबंधित समाचार