सुल्तानपुर : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस..जानें क्या है मामला
सुल्तानपुर । जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मायके वालो ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बता दें कि, घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव की …
सुल्तानपुर । जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मायके वालो ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
बता दें कि, घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव की है। जहां श्रवण कुमार की पत्नी मायावती (26) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में बांस बल्ली से साड़ी के सहारे फंदे से लटकता पाया गया । जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सीओ कृष्णकांत सरोज, अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र किए।
दहेज हत्या का आरोप
मृतका के पिता केराईलाल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी 2022 में बेटी की शादी श्रवण के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। इस सम्बन्ध में जयसिंहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत की सही वजह पता चलेगी।
यह भी पढ़ें- अयोध्या: नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, पति और सास-ससुर गिरफ्तार
