बाराबंकी: मेयो मेडिकल कॉलेज के छात्र की निजी छात्रावास में मौत, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद स्थित मेयो मेडिकल कालेज के डीएमएलटी के फर्स्ट ईयर के छात्र का विद्यालय के पास बने निजी छात्रावास के एक कमरे में मूर्छित अवस्था में पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के नाक से खून बह रहा था। जिस पर उसके साथी आनन-फानन में मूर्छित युवक को लेकर …
बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत सफेदाबाद स्थित मेयो मेडिकल कालेज के डीएमएलटी के फर्स्ट ईयर के छात्र का विद्यालय के पास बने निजी छात्रावास के एक कमरे में मूर्छित अवस्था में पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक के नाक से खून बह रहा था। जिस पर उसके साथी आनन-फानन में मूर्छित युवक को लेकर अपने नजदीकी अस्पताल पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना हरैया जनपद बस्ती गांव भंदईपुर निवासी नर्वदेश्वर शुक्ला का इकलौता पुत्र शिवम शुक्ला बाराबंकी के न्यू अस्पताल से डीएमएलटी का कोर्स कर रहा है। मृतक के पिता नर्वदेश्वर ने अपने बेटे के दोस्तों पर नशा करा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वह बताते हैं कि मेरा बेटा बीती 6 तारीख को घर से बाराबंकी विद्यालय में आयोजित पेपर देने आया था।
पेपर खत्म होने के बाद उसका टिकट कल रात्रि बस्ती के लिए था। इसी बीच उसके मरने की सूचना स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई। जिस पर हम आनन-फानन में यहां आ गए। यहां बेटे के रूम पार्टनर सौरभ शुक्ला से पता चला कि सामने वाला रूम पार्टनर अविनाश राय जोकि बाराबंकी में शेयरवुड विद्यालय का बी फार्मा का छात्र है। वह शिवम को बुलाकर ले गया था। काफी समय बीत जाने के बाद जब शिवम वापस हॉस्टल नहीं आया। तो सौरभ ने शिवम की खोजबीन शुरू की।
जिसमें पता चला कि शिवम सामने वाले रूम में है। जिस पर सौरभ ने अपने दोस्तों के साथ अविनाश राय के कमरे में लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। यहां का नजारा देख कर सौरभ हक्का बक्का रह गए। उन्होंने देखा कि शिवम मूर्छित अवस्था में पड़ा हुआ है और उसके नाक से खून आ रहा है।
जिस पर सौरव अपने दोस्तों के साथ आनन-फानन में शिवम को लेकर शहर के हिंद अस्पताल पहुंच गया। जहां चिकित्सकों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस छात्र के ड्रग कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
