लखनऊ : सास और पति से झगड़ा करने के बाद महिला ने उठाया आत्मघाती कदम…जानें क्या है मामला
लखनऊ । चिनहट कोतवाली के मटियारी क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप न बंद करने पर एक महिला का झगड़ा सास हो गया। जब महिला के पति ने विरोध किया तो दंपती के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बात से नाराज होकर महिला घर से निकल गई और इंदिरा नहर में उसने छलांग लगा दी। इस …
लखनऊ । चिनहट कोतवाली के मटियारी क्षेत्र में सबमर्सिबल पंप न बंद करने पर एक महिला का झगड़ा सास हो गया। जब महिला के पति ने विरोध किया तो दंपती के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस बात से नाराज होकर महिला घर से निकल गई और इंदिरा नहर में उसने छलांग लगा दी। इस बीच पुलिसकर्मियों की नजर महिला पर पड़ी तो उसे बचाने के लिए बीबीडी कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों ने भी छलांग लगा दी और महिला को बचा लिया गया। इसके बाद सिपाहियों ने महिला को फौरन राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जब यह बात पुलिस महकमें पता चली तब डीसीपी पूर्वी प्रार्ची सिंह ने सिपाहियों को पांच-पांच हजार रुपये का ईनाम दिया।
बता दें कि चिनहट थानाक्षेत्र के मटियारी निवासी राजकुमार खेतीबाड़ी करता है। शुक्रवार दोपहर सबमर्सिबल पंप बंद करने को लेकर उसकी पत्नी प्रीति का विवाद सास दुलारा हो गया था। उनका विवाद इतना बढ़ा कि राजकुमार को बीच-बचाव में आना पड़ा। इसके बाद प्रीति राजकुमार से झगड़ने लगी और पति को धक्का देकर नाराजगी में घर से बाहर निकल गई।
पति और सास से गुस्सा होकर प्रीति इंदिरा नहर के पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी। इसी बीच गश्त कर रहे बीबीडी कोतवाली के तैनात सिपाही अर्जुन और सतीश की नजर प्रीति पर पड़ी। जब तक सिपाही उसे रोकते तब तक प्रीति ने छलांग लगा दी। महिला को बचाने के लिए सिपाहियों ने भी नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत कर सिपाहियों ने महिला को सुरक्षित निकाला और उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। इस सम्बन्ध में प्रीति के पिता मायाराम को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ साल पहले प्रीति की शादी रामकुमार से हुई थी। संतानविहीन होने के कारण वह तनाव में रहती थी। वहीं, दोनों सिपाहियों के उत्साह वर्धन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गरमपानी: कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
