बरेली: कैंट में सिर्फ दो दुकानों पर बिकेगा मांस, छह के लिए लगेगी बोली
बरेली, अमृत विचार। कैंट इलाके में बोर्ड अपना दायरा बढ़ा रहा है। क्षेत्र में बोर्ड के अधीन संचालित दुकानों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। पूर्व में कैंट बोर्ड की ओर से छह दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के दौरान चार दुकानों की नीलामी निरस्त कर दी गई थी, लेकिन अब आगामी 25 जुलाई …
बरेली, अमृत विचार। कैंट इलाके में बोर्ड अपना दायरा बढ़ा रहा है। क्षेत्र में बोर्ड के अधीन संचालित दुकानों की संख्या में इजाफा होने जा रहा है। पूर्व में कैंट बोर्ड की ओर से छह दुकानों की नीलामी प्रक्रिया के दौरान चार दुकानों की नीलामी निरस्त कर दी गई थी, लेकिन अब आगामी 25 जुलाई को इन दुकानों की दोबारा से नीलामी की जाएगी, जिसकी कवायद कैंट बोर्ड ने जारी कर दी है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कैंट इलाके में बोर्ड के अधीन कुल 102 दुकानें हैं, जिनकी नीलामी पूर्व में हो चुकी है। अब छह दुकानों की नीलामी 25 जुलाई को होगी। इसमें शामिल एक दुकान पर सिर्फ चिकन की बिक्री की जाएगी, वहीं अन्य पांच दुकानों में जनरल ट्रेड की बिक्री ही की जा सकेगी।
अब तक कैंट इलाके में सिर्फ एक दुकान पर ही मटन और चिकन की बिक्री हो रही है। नीलामी के बाद दो दुकानों पर ही मांस की बिक्री हो सकेगी। इस संबंध में कैंट बोर्ड के सीईओ विवेक सिंह ने बताया कि आगामी 25 जुलाई को छह दुकानों की नीलामी की जाएगी। नीलामी में शामिल एक दुकान में सिर्फ चिकन की बिक्री ही की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें- बरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, आरपीएफ की रहेगी पैनी नजर
