बरेली: तीन दिन के लिए रूट डायवर्जन लागू, जानें किन-किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्रावण माह में कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। रूट डायवर्जन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा। यह पूरे सावन में शुक्रवार से सोमवार तक जारी रहेगा। इसके अलावा शिवरात्रि के …

बरेली, अमृत विचार। श्रावण माह में कांवड़ियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया है। रूट डायवर्जन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक लागू रहेगा। यह पूरे सावन में शुक्रवार से सोमवार तक जारी रहेगा। इसके अलावा शिवरात्रि के अवसर पर 23 जुलाई को की रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा। रोडवेज बसों का भी रविवार की सुबह 6 बजे से सोमवार रात 10 बजे तक और शिवरात्रि पर रात 8 बजे तक डायवर्जन रहेगा।

यहां से जा सकेंगे वाहन
लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को जा सकेगें। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से आ पाएगें।

  •  बरेली से रामपुर, मुरादाबाद, की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होते हुए जा सकेंगे।
  • नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाईपास होते हुए शाहजहांपुर की ओर जा सकेंगे।
  • बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन रामगंगा पुल से जाने पर प्रतिबंधित रहेगें।
  • सेटेलाइट व ट्रांसपोर्ट नगर व बरेली शहर से आगरा की तरफ आने-जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा बाईपास, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बवराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर जा सकेगें।
  • रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बरेली बड़ा बाईपास से आ जा सकेगें।
  • परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र का भारी वाहन जीरो प्वाइंट परसाखेड़ा से बड़ा बाईपास से आवागमन कर सकेगें।
  • शहामतगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट को आने-जाने वाले वाहन सभी भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होगें।

रोडवेज बसों का यह रहेगा डायवर्जन

  • रोडवेज पुराना बस अड्डा से सभी रोडवेज बसें अयूब खां चौराहा, चौकी चौराहा, बियावान कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट होकर जा सकेगीं।
  • दिल्ली की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाईट से नरियावल, टीपी नगर, इन्वर्टिस तिराहा बड़ा बाईपास होकर अपने रास्ते जा सकेंगी। वहीं लखनऊ की ओर जाने वाली रोडवेज बसें सेटेलाइट से टीपी नगर फरीदपुर होते हुए अपने मार्ग पर जा सकेंगी।
  • बरेली से आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बसें व हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, बिसौली, बबराला, नरौरा अलीगढ़ होते हुए जा सकेगें।
  • बरेली से बदायूं की ओर जाने वाली रोडवेज बसें, हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, आंवला, कुवरगांव से होकर जा सकेगें।

यह भी पढ़ें- बरेली: इंस्पेक्टर ने महिला पुलिस कर्मी से की अश्लील बातचीत, ऑडियो वायरल

संबंधित समाचार