बरेली: 300 बेड अस्पताल के लिए खरीदे 4.81 करोड़ के उपकरण कहां गए?, होगी जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल को हस्तांतरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद की जा रही है, लेकिन इससे पहले ही यहां करोड़ों के घोटाले का शोर मचने लगा था, अस्पताल के संचालन के लिए शासन की ओर से जारी किए बजट में खेल कर करोड़ों के उपकरण खरीदे गए, लेकिन …

बरेली, अमृत विचार। 300 बेड अस्पताल को हस्तांतरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद की जा रही है, लेकिन इससे पहले ही यहां करोड़ों के घोटाले का शोर मचने लगा था, अस्पताल के संचालन के लिए शासन की ओर से जारी किए बजट में खेल कर करोड़ों के उपकरण खरीदे गए, लेकिन यह उपकरण कहां हैं, इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।

मामला उजागर होने के बाद अपर निदेशक स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण ने मामले की जांच के आदेश किए, लेकिन जांच लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। अब दोबारा से मामले की जांच नए सिरे की जाएगी। जांच करने के लिए दो सदस्यीय संयुक्त निदेशक की टीमें गठित कर दी गई हैं।

क्या है पूरा मामला
वर्ष 2015-16 में 300 बेड अस्पताल में 4.80 करोड़ रुपये से चिकित्सीय उपकरणों की खरीद की गई थी, लेकिन अब तक उन उपकरणों के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। मामले में चार बाबुओं के बयान कई चरणों में दर्ज कराए जा चुके हैं। तत्कालीन स्टोर प्रभारी समेत कई अफसरों के बयान भी दर्ज हो चुके हैं। मामले की जांच करने के लिए एडी हेल्थ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया था, लेकिन टीम भी अब तक जांच आख्या तक तैयार नहीं कर सकी। मामले में सीएमओ से भी स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है।

पूर्व में की जांच में सीएमओ स्तर से कोई जांच रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जिस कारण अब नये सिरे से जांच की जाएगी। जांच के लिए दो सदस्यीय जेडी की टीम गठित कर दी गई हैडॉ. दीपक ओहरी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।

यह भी पढ़ें- बरेली: कत्था फैक्ट्री पूर्वोत्तर रेलवे का 2.16 करोड़ रुपये शुल्क डकार गई

संबंधित समाचार