रायबरेली: पहले आंखों में डाली मिर्ची, फिर चेन छीन ले गए बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंदिर परिसर में दो सशस्त्र बदमाश पुजारी की पत्नी की आंख में मिर्ची डालकर उसके गले से सोने की चेन छीन ले गए है । गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के ऐहार स्थित बाल्हेश्वर शिव मंदिर के पास की है। मंदिर के पुजारी …

रायबरेली। मंदिर परिसर में दो सशस्त्र बदमाश पुजारी की पत्नी की आंख में मिर्ची डालकर उसके गले से सोने की चेन छीन ले गए है । गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लालगंज थाना क्षेत्र के ऐहार स्थित बाल्हेश्वर शिव मंदिर के पास की है। मंदिर के पुजारी विमल कुमार शुक्ला उर्फ झिलमिल महराज मंदिर परिसर के पास ही परिवार के साथ रहते हैं। मामला शुक्रवार की रात नौ बजे का है। शिवालय में सायंकालीन पूजा चल रही थी। जिसके कारण वहां पर खासी चहल पहल थी । पूजा के बाद मंदिर में सन्नाटा हो गया ।

उसके बाद पुजारी की धर्मपत्नी कंचन शुक्ला अपने घर के बाहर मौजूद थी। इसी समय अचानक दो बदमाश बाइक से वहां पहुंचे और पहले कंचन पर तमंचा ताना फिर उनकी आंख में मिर्ची का पाउडर झोंक दिया । इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती , बदमाश उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए । आंख में मिर्ची का पाउडर पड़ने के कारण महिला चीखने लगी । उनकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसको तत्काल लालगंज सीएचसी पहुंचाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है । जिला अस्पताल में महिला के आंख का इलाज चल रहा है ।

घटना की सूचना पाकर सीओ महिपाल पाठक और कोतवाल राकेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की है । सीओ ने बताया कि मामले में चेन स्नेचरों का पता लगाया जा रहा है ।

पढ़ें-आज का राशिफल। 16 जुलाई, 2022

संबंधित समाचार