गाजियाबाद: महात्मा गांधी को लेकर यति नरसिंहानंद ने कहे अपशब्द, FIR दर्ज
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती का विवादों से पुराना नाता है। अब यति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कह दिया है। उनका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया, जिसके आधार पर मसूरी पुलिस थाने ने उनके खिलाफ FIR दर्ज …
गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में स्थित डासना देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती का विवादों से पुराना नाता है। अब यति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर अपशब्द कह दिया है। उनका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया, जिसके आधार पर मसूरी पुलिस थाने ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।
इस वीडियो में यति ने कथित रूप से राष्ट्रपिता के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया और उन्हें हिन्दू विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘एक करोड़ हिंदुओं की हत्या के लिए महात्मा गांधी जिम्मेदार थे’।
जिसके बाद नरसिंहानंद की इन टिप्पणियों को लेकर गाजियाबाद जिले के मसूरी पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 153ए और 505 के अंदर केस दर्ज किया गया। पुलिस में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती का दो मिनट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने गांधी जी को हत्यारा बताया।
पढ़ें-लखनऊ: बीजेपी नेता की गाड़ी पर की गई फायरिंग, छानबीन में जुटी पुलिस
